Notices

Oct 06 2026

अप्लाई एडिट एडमिशन

स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2026-2030 में नामांकन लेने वाले वैसे छात्र / छात्रा जिन्होंने किसी कारण वश अपना नामांकन नहीं लिए है वे ऑन स्पॉट नामांकन हेतु ऑनलाइन अप्लाई एवं एडिट दिनांक 06.10.2026 से 08.10.2026 तक कर सकते है और महाविद्यालय मे 09.10.2026 से 12.10.2026 तक अपना नामांकन ले सकते है |

ADMISSION

Oct 04 2026

सूचना

स्नातक 4th सेमेस्टर सत्र 2024-2028 के सभी छात्र /छात्राओं को सूचित किया जाता है कि प्रवेश पत्र वितरण हेतु महाविद्यालय खुला हुआ है जिन लोगो ने अभी तक अपना admitcard नहीं लिए है वे आकर admitcard ले ले l

Oct 03 2026

सूचना

स्नातक 4th सेमेस्टर सत्र 2024-2028 का प्रवेश-पत्र (ADMITCARD) महाविद्यालय में समय 12 बजे से मिलेगा ,आप सभी आज ही अपना admitcard लेलेंगे क्योंकि कल रविवार है |

Oct 01 2026

सूचना

स्नातक तृतीय खण्ड (old courses) सत्र 2021-2024 और 2022-2025 के वैसे छात्र / छात्रा जिन्होंने अपना प्रथम खण्ड और द्वितीय खण्ड परीक्षा पास कर चुके है वे दिनांक 03.10.2026 से 10.10.2026 तक अब परीक्षा फॉर्म भर सकते है

TDC PART III

Oct 01 2026

सूचना

सूचित किया जाता है कि महाविद्यालय दिनांक 02.10.2026 को महात्मा गाँधी जयंती के अवसर पर बंद रहेगा l


पुनः महाविद्यालय दिनांक 03.10.2026 को अपने समयानुसार खुलेगा l

Sep 30 2026

सूचना

आवश्यक सूचना

विषय: गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विचार-गोष्ठी का आयोजन।

महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की पूर्व संध्या पर दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को एक विचार-गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम का विवरण:

दिनांक: 1 अक्टूबर 2026 (गुरुवार)

समय: अपराह्न 12:00 बजे

स्थान: साइंस गैलरी, महाविद्यालय

इस विचार-गोष्ठी में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के विचारों, आदर्शों, जीवन-दर्शन तथा राष्ट्र-निर्माण में उनके योगदान पर चर्चा की जाएगी।

अतः महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

प्राचार्या

प्रो. अमिता शर्मा

श्री राघव प्रसाद सिंह महाविद्यालय, जैंतपुर

कार्यक्रम पदाधिकारी

डॉ. विनोद आजाद

राष्ट्रीय सेवा योजना

Sep 28 2026

सूचना

स्नातक 4th सेमेस्टर सत्र 2024-2028 का परीक्षा प्रोग्राम निचे ग्रीन बॉक्स में देखें |

semester -IV

Sep 24 2026

सूचना

विश्वविद्यालय के आदेशानुसार स्नातक 4th सेमेस्टर सत्र 2024-2028 के वैसे छात्र / छात्रा जिन्होंने अभी तक अपना परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए है वे दिनांक 23.09.2026 से 25.09.2026 तक ऑनलाइन के माध्यम से अपना परीक्षा फॉर्म भर सकते है |