Sep 21 2026
सूचना विद्यार्थी सहायता शिविर
बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, मुजफ्फरपुर के निर्देश के आलोक में श्री राघव प्रसाद सिंह महाविद्यालय, जैतपुर में विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान हेतु विद्यार्थी सहायता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
स्थान: साइंस गैलरी
समय: प्रातः 11:30 बजे
दिनांक : 22/09/2026
महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं से अनुरोध है कि अपनी शैक्षणिक, परीक्षा, नामांकन एवं अन्य संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर शिविर में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाएं।
प्रो. अमिता शर्मा
प्राचार्या
श्री राघव प्रसाद सिंह महाविद्यालय, जैतपुर
Sep 16 2026
सूचना
सूचित किया जाता है कि महाविद्यालय दिनांक 17.09.2026 को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बंद रहेगा |
पुनः महाविद्यालय दिनांक 18.09.2026 को अपने समयानुसार खुलेगा |
Sep 14 2026
सूचना
महत्वपूर्ण सूचना My Bharat Portal पर Youth Connect Programme एवं युवा महोत्सव–2027 हेतु Quiz Competition में सहभागिता के संबंध में. सभी युवाओं/विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि My Bharat Portal के माध्यम से Youth Connect Programme के अंतर्गत तथा 12 जनवरी 2027 को आयोजित होने वाले युवा महोत्सव–2027 में सहभागिता के लिए प्रथम चरण की Quiz Competition आयोजित की जा रही है।
🔹 Quiz में भाग लेने की प्रक्रिया
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए निम्न प्रक्रिया अपनाएँ—
1️⃣ QR Code Scan करें
ऊपर/संलग्न दिए गए QR Code को अपने मोबाइल फोन से Scan करें। QR Code Scan करते ही आप सीधे My Bharat Portal पर आयोजित Quiz की लिंक पर पहुँच जाएंगे।
2️⃣ Quiz Link पर जाएँ
Quiz की लिंक खुलने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना Mobile Number दर्ज (Submit) करें।
3️⃣ Quiz Start करें
मोबाइल नंबर Submit करने के पश्चात Quiz को Start करें।
4️⃣ Referral Code का उपयोग करें
Quiz में सहभागिता करते समय Referral Code के लिए निम्न कोड का उपयोग करें:
🔷 Referral Code – 0C4S6FD5
5️⃣ Quiz में सहभागिता पूर्ण करें
Referral Code दर्ज करने के बाद Quiz में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देकर अपनी सहभागिता पूर्ण करें। इस प्रकार आप Quiz Competition के प्रथम चरण में सम्मिलित हो जाएंगे, जो युवा महोत्सव–2027 में सहभागिता की प्रक्रिया का प्रारंभिक चरण है। डॉ विनोद आजाद
कार्यक्रम पदाधिकारी
राष्ट्रीय सेवा योजना
श्री राघव प्रसाद सिंह महाविद्यालय, जैंतपुर
Qrcoard निचे ग्रीन बॉक्स मे देखें |
Sep 10 2026
सूचना
Scholarship संबंधित सूचना निचे ग्रीन बॉक्स में देखें |
Sep 10 2026
सूचना
स्नातक T.D.C PART 3RD का स्पेशल परीक्षा फॉर्म दिनांक 10.09.2026 से 17.09.2026 तक ऑनलाइन के माध्यम से भरा जाएगा,परीक्षा फॉर्म वैसे छात्र/छात्रा भर पायेंगे जिनका सत्र 2021-2024 और 2022-2025 है साथ ही वे स्नातक प्रथम और द्वितीय परीक्षा पास कर गए हो |
परीक्षा फॉर्म भरते समय निम्नलिखित पेपर सलग्न करेगें|
(1) स्नातक प्रथम और द्वितीय पार्ट का अंक पत्र कि छाया प्रति |
(2) पंजीयन पत्र कि छाया प्रति |
(3) आधार कार्ड कि छाया प्रति |
(4) अपार कार्ड कि छाया प्रति |
NOTE :- वैसे छात्र/ छात्रा जिन्होंने अपना नामांकन नहीं लिए है वे पहले अपना नामांकन करायेगें |
नामांकन शुल्क :-
science :- 3400/
arts :-3200/
परीक्षा शुल्क :-
GENERAL(BOYS OR GIRLS ):-1500/
SC,ST,EBC,(BOYS OR GIRLS):-1200/
Sep 08 2026
Update Notice Admission Semester I 2026-30
स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2026-2030 विश्वविद्यालय के आदेशानुसार दिनांक 08.09.2026 तक नामांकन लिया जायेगा l
Sep 05 2026
सूचना Admit Card Semester VI
स्नातक 6th सेमेस्टर सत्र 2023-2027 के सभी छात्र / छात्रा अपना - अपना ADMITCARD ( प्रवेश पत्र ) अपने -अपने विभाग से समय 1 बजे से छात्र स्वयं प्राप्त करेगें,किसी दूसरे को नहीं दिया जाएगा | प्रवेश पत्र प्राप्त करने के लिए 5th सेमेस्टर का प्रवेश लेकर आयेगें |
Sep 05 2026
सूचना परीक्षा फॉर्म Semester IV 2026
स्नातक 4thsemester सत्र 2024-2028 के सभी छात्र /छात्राओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 08/09/2026 से 16/09/2026 तक महाविद्यालय मे online के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भरा जाएगा |
परीक्षा फॉर्म भरते समय परीक्षा शुल्क 1000/देय होगा |
परीक्षा फॉर्म भरते समय निम्नलिखित कागजात संलग्न कारेगें |
1. Provisinal परीक्षा फॉर्म कि प्रति |
2. नामांकन चालान कि छाया प्रति |
3. परीक्षा शुल्क कि छाया प्रति |
4. 3rd semester प्रवेश - पत्र कि छाया प्रति|
5. आधार कार्ड कि छाया प्रति|
6. अपार कार्ड कि छाया प्रति|
प्राचार्या
